भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों को नसीयत अपनी मर्यादा मे रहे, इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक से अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल।
देहरादून– द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के घर में घुसकर गाली गलौज करने से हंगामा मच गया है। विधायक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में नशे में नजर आ रहे विधायक मदन बिष्ट सिगरेट फूंकते दबंग स्टाइल में कहते नजर आ रहे हैं कि तू तो बीजेपी का एजेंट है और मेरा तो सीएम भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वीडियो में निदेशक की पत्नी और डरे हुए बच्चों के चीखने की आवाज भी आ रही है। कॉलेज निदेशक की तहरीर पर विधायक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस विधायक के सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह तरह की टिप्प्णी कर रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि देवभूमि में क्या सियासत अब इस स्तर पर आ चुकी है कि विधायक कॉलेज के निदेशक में घुसकर गाली गलौज और धमकी दे रहे हैं। क्या जनप्रतिनिधि होना कानून व्यवस्था को ताक पर रखने का लाइसेंस हो गया है।
द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट की द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया है।
सत्तासीन पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत के दौरान द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और तमाम जनप्रतिनिधियों को मर्यादा में रहने की नसीहत तक दे डाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे मामले को लेकर भाजपा का एक विधायक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल से भी मुलाकात करेगा जबकि इस मामले को पहले ही द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट आगामी विधानसभा सत्र में विशेषाधिकार हनन मामले में उठाने की बात कह चुके हैं।

