मुख्यमंत्री धामी देहरादून से हुए रवाना, मध्य प्रदेश व राजस्थान की जनता को करेंगे संबोधित, जन आशीर्वाद यात्रा मे होंगे शामिल।
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हुए रवाना तीन दिनों तक मध्य प्रदेश व राजस्थान के दौरे पर रहेंगे।
आज दोपहर लगभग 2 बजे मुख्यमंत्री धामी मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा मैं होंगे शामिल .. जनता को करेंगे संबोधित ,
उसके बाद नवोदय विद्यालय मैदान, खुरई, तथा अपराह्न 04 बजे बीना में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे
मुख्यमंत्री धामी बुधवार को यानी 20 सितम्बर को लगभग 10.30 बजे सर्किट हाऊस, झालावाड़, राजस्थान में निकलने वाली परिवर्तन यात्रा में शिरकत करेंगे .. प्रेस कांफ्रेस कर यात्रा का शुभारम्भ करेंगे
तथा 11.30 बजे पिपलिया डाग विधानसभा क्षेत्र डाग में, अपराह्न 12.30 बजे रामगंज मण्डी विधानसभा क्षेत्र रामगंज मण्डी में, 02.30 बजे मोडक विधानसभा क्षेत्र रामगंज मण्डी में, 03.00 बजे ढाबा डेह चौराहा विधानसभा क्षेत्र रामगंज मण्डी में, सांय 05.00 बजे कनवास वाया दर्रा विधानसभा क्षेत्र सांगोद में, 06.00 बजे सांगोद विधानसभा क्षेत्र सांगोद में, रात्रि 08.00 बजे देवली विधानसभा क्षेत्र सांगोद में, 09.00 बजे कैथून विधानसभा क्षेत्र लडपुरा में आयोजित स्वागत सभा मेें प्रतिभाग करेंगे। और 21 सितम्बर को मुख्यमंत्री धामी देहरादून वापस लौटेंगे।

