कांग्रेस का विजय संकल्प शंखनाद रैली ,कांग्रेस के बड़े नेता भी होंगे शामिल

कांग्रेस का विजय संकल्प शंखनाद रैली ,कांग्रेस के बड़े नेता भी होंगे शामिल
Spread the love

उत्तराखंड – 10 नवंबर को कांग्रेस हल्द्वानी से विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल फूंकने जा रही है। विजय संकल्प शंखनाद रैली 10 नवंबर को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होगी, जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्ज़ज़ नेता शामिल होंगे, विजय संकल्प शंखनाद रैली में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नेता यशपाल आर्य और नैनीताल से निवर्तमान विधायक संजीव आर्य का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, कांग्रेस विजय संकल्प शंखनाद रैली के जरिए कांग्रेस की एकजुटता का परिचय देने की कोशिश करेगी, विजय संकल्प शंखनाद रैली के दौरान कांग्रेस में कई बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं, विजय शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक वर्तमान में उत्तराखंड की राजनीति का माहौल कांग्रेस की तरफ है, लिहाजा कांग्रेस विधानसभा चुनाव की शुरुआत विजय संकल्प शंखनाद रैली से करने जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *