उपचुनाव के बहाने बीजेपी का लोकसभा चुनावों पर फोकस, सोशल मीडिया की टीम की हुई वर्कशॉप।
देहरादून– BJP ने आयोजित की सोशल मीडिया वर्कशॉप
बागेश्वर उपचुनाव के साथ लोकसभा चुनावों पर फोकस
डिजिटल प्लेटफॉर्म के बहाने जनता से सीधा जुड़ने की तैयार
Digital प्लेटफॉर्म पर BJP की नजर, आम चुनावों में दिखेगी बीजेपी की तैयारी।
बागेश्वर उपचुनाव के बहाने बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनावों पर भी फोकस कर दिया है। जिसके लिए प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया की टीम को कैसे आगामी चुनावों में डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग करना है, इसकी जानकारी को साझा किया है। वहीं आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है की बागेश्वर में वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम तय किए गए है। जिसमे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा भी कई अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारी की जा रही है, जिसमे नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भी एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

