करोडों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, प्रोपर्टी की दलाली करने वाला दलाल ही निकला चोरी का मास्टर माइन्ड, रायपुर पुलिस ने नकदी के साथ दलाल को किया गिरफ्तार।
देहरादून– मीनू गोयल पुत्री ओमप्रकाश गोयल निवासी न्यू डिफेन्स कालोनी विश्वनाथ एन्क्लेव रायपुर देहरादून ने दिनांक 18.08.2023 की रात्रि में अपने घर से रूपये व ज्वैलरी चोरी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया।
थानाध्यक्ष थाना रायपुर के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा पीडिता से पूछताछ की गयी तो पीडिता द्वारा स्पष्ट रूप से चोरी की धनराशि नही बतायी गयी, पीडिता को विश्वास में लेने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपनी माता व भाई के साथ सरस्वती विहार दिल्ली में रहती थी । उसने अपनी माता व अपने भाई की सारी सम्पत्ति को करीब 13 करोड में बेच दिया था जिसमें कुछ धनराशि उसने अपने अकाउन्ट में लिये थे तथा कुछ धनराशि नकद प्राप्त किया था। जिसको लेकर वह देहरादून आ गयी थी। जहाँ आकर अपने जानने वालों के माध्यम से जमीन खरीदने के लिये वह प्रोपर्टी दलाल सन्नी पुत्र लेखपाल निवासी गंगोत्री विहार सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून उम्र 36 वर्ष मूल पता तेजपूर फाजलपुर रोहटा रोड थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ उ0प्र0 से मिली । जिसने मुझे राजपुर में जमीन दिखायी व जिस मकान में वह रह रही है वह मकान भी सन्नी ने अपने जानने वालों की सहायता से मुझे 02 करोड में दिलवाया। मुझे अपने रूपये प्रोपर्टी में निवेश करने थे जिसके बारे में सन्नी को जानकारी थी कि मेरे पास करोडो में रूपये है, एक बार मैं सारे रूपये लेकर किसी प्रोपर्टी वाले को देने के लिये सन्नी के साथ गयी भी थी लेकिन किसी कारणवश रूपये नही दिये जा सके तथा सन्नी ने मेरे पास ये सारे रूपये देख लिये थे । उसी रात अपने पार्टनर प्रदीप के यहां रात्रि बर्डे पार्टी में अपने परिवार सहित राजपुर रोड दून दरबार गयी थी। जिसमें सन्नी भी आया था। बर्थडे पार्टी कर जैसे ही मैं घर पहुंची तो देखा कि मेरे घर में तीन बडे साइज के ट्राली बैगों में रखे लगभग 02 करोड 60 लाख रूपये व कमरे में लगाया गया सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटना के आस-पास 10 किलो मीटर के एरिये में लगे कुल 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया तो घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय रात्रि 08.30 बजे के बाद एक सफेद रंग की संदिग्ध एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यूके-07-बीएस-8904 आती व 15 मिनट बाद जाती दिखायी दी।
सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित करने पर पुलिस का महत्वपूर्ण सुराग मिला कि प्रोपर्टी दलाल सन्नी के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार है । घटना की तिथि को प्रोपर्टी ब्रोकर सन्नी को मोबाइल फोन घटना के समय बन्द होना पाया गया साथ ही सन्नी को पीडिता के पास भारी धनराशि होने की भी जानकारी पुलिस को मिली । इसी आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्ध सन्नी के क्रिया कलापों पर आने जाने वाले स्थानों मिलने वाले परिचितों पर नजर रखनी शुरू की जिस पर पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली की सन्नी अपने परिचित की कार सफारी से कहीं जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सन्नी को वंसुधरा एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड से वाहन सहित गिरफ्तार किया गया । वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में रखे 20 लाख रूपये नगद बरामद किये गये । सख्ती से पूछताछ करने पर सन्नी द्वारा उक्त 20 लाख रूपये पीडिता मीनू गोयल के घर से चोरी करना स्वीकार करते हुए अन्य 02 करोड 40 लाख रूपये शिप्रा एन्क्लेव हास्टल में छुपाकर रखे होने व चोरी में प्रयोग की गयी स्वीफ्ट डिजायर कार गंगोत्री विहार केनाल रोड में खडी होना बताया । अभियुक्त सन्नी की निशानदेही पर शिप्रा एन्क्लेव हास्टल 2 करोड 40 लाख रूपये नगद, 02 ट्राली बैग व घर के पास से ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गयी ।
*पूछताछ में सन्नी ने बताया कि डेढ माह पूर्व वह अपने परिचितों की सहायता से पीडिता मीनू गोयल से मिला था जिसको उसने राजपुर में प्रोपर्टी दिखायी थी चोरी करने में उसने अपने एक अन्य मित्र धीरज को उ0प्र0 से देहरादून 3-4 दिन पहले बुलाया तथा दोनों ने मिलकर मौका देखकर चोरी करने की योजना बनायी । दिनांक 18.08.2023 की रात्रि को मीनू गोयल से ही जानकारी मिली की वह अपने परिवार सहित बर्थडे पार्टी में 08.30 रात्रि राजपुर रोड जाने वाली है जिसमें मुझे भी आमत्रित किया गया था । मौका देखकर मैंने व मेरे दोस्त धीरज ने जैसे ही मीनू अपने परिवार के साथ बर्थडे पार्टी में गयी इसी बीच हम दोनों ने मीनू गोयल के घर पहुंचकर दरवाजा तोडकर उसके घर में रखे 03 बैगों में रखे रूपयों व घर के अन्दर लगे डीवीआर निकालकर वहां से निकल गये पैसों को ढिकाने लगाने के बाद सन्नी बर्थडे पार्टी में शामिल हो गया।
घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 50,000 रु0 तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा 25000 रु0 के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

