देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, आरोपी मोके से फरार,पुलिस जांच में जुटी।

देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, आरोपी मोके से फरार,पुलिस जांच में जुटी।
Spread the love

देहरादून– पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिल रही थी कि कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से भी हमला कर दिया। जिसके बाद एक युवक को बुरी तरह से पीटा और सिर भी फोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पटेलनगर इंस्पेक्टर ने बताया की झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आस पास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई थी। पुलिस का कहना था कि मारपीट करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहें है। चाकू से वार किए जाने की सूचना संबधित भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *