सचिवालय कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला 34 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।
देहरादून– राजधानी देहरादून के थाना पटेल नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला 34 वर्षीय युवक का शव
मृतक की वीरेंद्र सिंह शाही पुत्र श्री लाल सिंह के रूप में हुई पहचान
मूल रूप से गांव भैंसकोट थाना मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ का रहने वाला था युवक
देहरादून में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात था मृतक वीरेंद्र सिंह शाही
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या का शक जांच में जुटी पुलिस।
सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी का नाम वीरेंद्र शाही है। पुलिस इसे सुसाइड बता रही है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र शाही 2019 बैच में समीक्षा अधिकारी बने थे। परिवार में खुशी का माहौल था। आज वही परिवार गम में डूब गया है।
जानकारी मिली है कि समीक्षा अधिकारी का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। और तनाव में आकर युवक ने सुसाइड कर लिया।
वहीं सचिवालय संघ परिवार ने भी वीरेंद्र शाही के निधन पर दुख जताया है।
डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि लेन नंबर 11 सोसाइटी एरिया क्लेमेनटाउन में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली गई है सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मय कर्म गणों के मौके पहुंचे। ओर देखा कि अपने कमरे में रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसको 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय भेजा गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया और शव को मोर्चरी रखा गया है परिजनों को सूचित किया गया है परिजनों के आने पर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा पोस्टमार्टम हेतु शव को भेजा गया है। आत्महत्या करने के संबंध में अभी तक परिजनों द्वारा कोई भी वजह नहीं बताई गई,तथा इस संबंध में जांच जारी है ।

