कांग्रेस मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी,पद यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह।

Spread the love

देहरादून– आज कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांगेस अध्यक्ष करन माहरा ने कल दिनांक 7 अगस्त को भारत जोडों पदयात्रा पार्ट 2 की बैठक में प्रदेशभर से आये सभी पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायकगण, पूर्व विधायक, एसआईसीसी सदस्यों, पीसीसी सदस्यों, जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्षगणो, एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया। करन माहरा ने कहा कि कल की सफल बैठक के बाद अब शीघ्र ही यात्रा की सफलता हेतु वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न कमेटियों का गठन कर घोषणा कर दी जाएगी। जिससे यात्रा का सफल आयोजन करने में सहायता मिलेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बैठक में आये सभी नेतागणों से उम्मीद है कि वह पदयात्रा की सफलता हेतु जुट गये होगें, इस पदयात्रा को लेकर कॉग्रेसजनों में जो उत्साह नजर आ रहा है वह उत्साह निश्चित तौर पर यात्रा की सफलता का मार्ग बनाएगा। इस पदयात्रा से प्रदेश के ज्वंलत मुददों को राष्ट्रीय पटल पर भी उठाने का अवसर मिलेगा एवं इस पदयात्रा का संदेश उत्तराखण्ड के जन जन तक पहुॅचेगा। जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होनें सभी कांग्रेसजनों का आहवाहन किया कि वह अभी से गांव गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करें एवं सरकार की जनविरोधी नितियों से जनता को अवगत कराएं। जिससे यात्रा की सफलता का माहौल तैयार बन सके।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *