कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और प्रदेश प्रवक्ता आखिर क्यों आए आमने सामने, महामंत्री ने क्यों कहा की मेरे परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, किसे कहा स्वयंभू प्रवक्ता।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और प्रदेश प्रवक्ता आखिर क्यों आए आमने सामने, महामंत्री ने क्यों कहा की मेरे परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, किसे कहा स्वयंभू प्रवक्ता।
Spread the love

देहरादून– कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिस वीडियो में वह गढ़वाल के लोगों को यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि दुनिया आप पर थूक रही है। वही इस वीडियो को वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो को वायरल करने को लेकर कांग्रेस के ही प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के ऊपर आरोप लगाया था।

साथ ही राजेंद्र शाह के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के बाद भी कही। और राजेंद्र शाह आज अनुशासन समिति के सामने पेश हुए और वहीं उन्होंने अपना पक्ष रखा। अपना पक्ष रखने के बाद राजेंद्र शाह मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे जो भी कहना था वह मैंने अनुशासन समिति के सामने कह दिया है। दूसरी तरफ अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने बताया कि राजेंद्र साह ने अपना बयान समिति के सामने रख दिया है।

वैसे तो कांग्रेस के अंदर बयानबाजी होना आम बात है। आए दिन कोई न कोई एक दूसरे को लेकर बयान बाजी करता रहता है। वहीं अब कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और उनके प्रदेश महामंत्री ऐसे ही कुछ बयानों को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के ऊपर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का वीडियो वायरल करने का आरोप लगा हुआ है। आरोप में कितनी सत्यता है ये अनुशान समिति तय करेगी, मामला उस वीडियो से जुड़ा हुआ है जिस वीडियो के बाद खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को गढ़वाल के लोगों से माफी मांगने पड़ी है। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने राजेंद्र शाह के ऊपर जमकर हमला किया था और उन्हें पुरानी बातें याद दिलाने की बात भी कही साथ ही, उन्होंने कहा ऐसे कई पुराने वीडियो हैं जहां पर राजेंद्र शाह गलत बयानबाजियां करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान के बाद अब राजेंद्र शाह भी सामने आ गए हैं।

राजेंद्र शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की वह स्वयंभू प्रवक्ता उनका मैंने एक वीडियो देखा है वीडियो में वो मुझे लेकर तीन चार बातें कह रही थी। पहले तो मैं उनकी उन बातों का जवाब देता हूं। उन्होंने अपनी वीडियो में हरीश रावत, गणेश गोदियाल का नाम लिया की मैने उनको अपशब्द कहे जिसके बाद मैने इस बड़े नेताओं से बात की ओर पूछा की मैने कभी आपको कुछ गलत कहा, तो मुझे बताओ लेकिन सभी ने मुझे कहा ऐसा कुछ नही है, फिर उन्होंने कहा कि मैं ये सब तो माफ कर सकता हूं लेकिन जो उन्होंने ये कहा की जनतरमंतर के काले कारनामे किए हैं उनको वो सार्वजनिक करें। उनके इस बयान से मेरे परिवार को मानसिक क्षति पहुंची है। उनको अब सब सबूत पेश करने चाहिए वरना मैं कानूनी कार्यवाही करूंगा।

वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने साफ किया है कि वह अब जो भी बात रखेंगी वह पार्टी फोरम के सामने रखेंगी, इधर उधर बयानबाज़ी या मीडिया के सामने कोई बात नही कर सकती।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *