उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को केंद्रीय नेतृत्व ने दी बड़ी जिम्मेदारी, फिर से कांग्रेस की सरकार आने का किया दावा।
देहरादून– उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। हाईकमान ने उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे अहम राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। प्रीतम सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया है साथ ही छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार आने का दावा किया है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रीतम सिंह हाशिए पर चल रहे थे। दअरसल नेता प्रतिपक्ष और बाद में प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद लंबे समय से प्रीतम सिंह हाशिए पर चल रहे थे। इसके पीछे माना जा रहा था कि पार्टी ने चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष के पद पर प्रीतम सिंह की बजाय यशपाल आर्य को तरजीह दी थी। वहीं कांग्रेस पार्टी के भीतर ही प्रीतम सिंह को लेकर विरोधी गुट की ओर से तमाम तरह की कयासबाजी लगाई जाती रही। कभी प्रीतम सिंह के पार्टी छोड़ने की अफवाह उड़ाई जाती रही, तो कभी उनकी नाराजगी का शिगूफा छोड़ा जाता रहा। हांलाकि आज उन्होने प्रेसवार्ता में बीजेपी में जाने समेत तमाम बातों को बेवजह बताया है।
हरिद्वार और जोशीमठ की आपदा व दैवीयआपदा को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इनके नॉम्र्स में बदलाव होना चाहिए मुआवजे को लेकर धनराशि बहुत ही कम है सरकार को चाहिए कि मुआवजे में अब बदलाव करना चाहिए और जंहा जनः आपदा आई है ना ही वँहा पुननिर्माण के कार्य हुआ है ना वँहा के लोगों को मुवावजा मिला है, हरिद्वार को लेकर कहा कि वहां हर राजनीतिक दल अभी राजनीति चमका रहा है और हरिद्वार की जनता को पता है कि किसने क्या किया सबको मिलजुल कर सरकार पर दबाव बनाना चाहिए जिससे कि वहां जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।

