आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम धामी का दीपावली तोहफा,जानिए कितना बढ़ा मानदेय
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आज आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रूपये 1500 तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल के आदेशानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
वही आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 5120 है। इस प्रकार कुल संख्या 35014 है। बता दे कि राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि के बाद अब आंगनबाङी कार्यकत्रियों कुल मासिक मानदेय 9300 रूपये, आंगनबाङी सहायिका को कुल मासिक मानदेय 5250 रुपये और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल मासिक मानदेय 6250 रूपये दिया जाएगा।
कोरोना काल में आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा किये गए कार्य के लिए प्रोत्साहन स्वरूप मुख्यमंत्री की गई घोषणा के क्रियान्वयन को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अक्टूबर माह हेतु सभी 33631 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को रु0 2000/- प्रति कार्मिक की दर से कुल रु0 6.72/- करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण एक क्लिक पर किया है। वहीं मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि कोरोना काल में आंगनवाड़ी से जुड़े सभी लोगों ने बेहतर काम किया है। जिसको प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की और विभाग के माध्यम से हम सीधे लाभार्थी के खातों में धनराशि भेजने के काम कर रहे है।
बंद पड़े आंगनवाड़ी केंद्रों को पुनः खोलने जाने का लिया फैसला
कोरोना के चलते राज्य में बंद पड़े थे आंगनबाड़ी केंद्र
कोरोना के कम होते मामलो को देखते हुए लिया गया निर्णय
सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से जारी किए गए आदेश
राज्य के सभी जिलाधिकारियों को जारी किए गए आदेश


