मुख्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी,2 किलोमीटर के अंदर ही होगा मतदान केंद्र

मुख्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी,2 किलोमीटर के अंदर ही होगा मतदान केंद्र
Spread the love

देहरादून- मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड सौजन्या ने पत्रकार वार्ता कर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जानकारी साझा की है। विशेष अभियान के माध्यम से नवंबर माह में मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। वहीं 31 अक्टूबर तक की मतदाता सूची जारी की गई है। जिसमे कुल 11647 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। कोविड के चलते इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। 02 किमी के भीतर होगा मतदान केंद्र। 1200 मतदाता पर एक बूथ की व्यवस्था। कुल 78,46,000 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग। वहीं 05 जनवरी 2022 को फाइनल मतदाता सूची होगी जारी। साथ ही इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार उत्तराखंड में 80+ के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठकर मतदान करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं की कुल संख्या 1,65,115 है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 53,900 है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या जावलकर ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2021 के हिसाब से राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 78 लाख 46 हज़ार हैं। प्रदेश में कुल 11 हज़ार 647 बूथ बनाये गए और वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए वोटरो को ऑनलाइन सुविधा की जानकारी दी जा रही है। प्रदेश में कोविड-19 को देखते हुए निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। राज्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 500 अतिरिक्त बूथ कोविड को देखते हुए बनाये गए हैं। साथ ही इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मतदान स्थल जाने की आवश्यकता नहीं है ऐसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। विकलांगों के लिए भी यही सुविधा रहेगी।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *