राजनीति के साथ धर्म को बचाना जरूरी है ,कांवड़ यात्रा में इस बार शहीदों के घर पहुंचा रहे गंगा जल ।

राजनीति के साथ धर्म को बचाना जरूरी है ,कांवड़ यात्रा में इस बार शहीदों के घर पहुंचा रहे गंगा जल ।
Spread the love

देहरादून– हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव का आशीर्वाद जीवन के हर बड़े संकट से निपटने में मदद करता है, ऐसा माना जाता है कि अगर कोई पूरी श्रद्धा और सच्ची भावना के साथ उन्हें एक गिलास पानी भी अर्पित करता है, तो उस व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है, यही कारण है कि हर साल भक्त भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए कांवड़ यात्रा निकालते हैं। पूरी यात्रा के दौरान कांवड़ियों की कांवड़ जमीन को न छुएं, जल ले जाते समय, भक्त नंगे पैर चलते हैं, ओर गंगाजल को शिव मंदिर पर शिव को अर्पित करते है और अपनी मनोकामाएं पूर्ण करने की मांग करते है।

प्रदेश में इन दिनों कांवड़ यात्रा चरम पर है .. जिसमे भगवान भोले के प्रति आस्था रखने वाले गंगा जल लेकर भोले पर अर्पित करते है। इस कांवड़ यात्रा में जहां देश के विभिन्न राज्यों से लाखो करोड़ो लोग हरिद्वार पहुंचते है .. वहीं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की इस बार उनके कांवड़ यात्रा की थीम शहीदों के घर गंगा जल पहुंचाने की … जिससे उस शहीद को याद किया जाय उसके बलिदान को याद रखा जाय।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *