देहरादून से बड़ी खबर- पुजारी पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार।
देहरादून– सावन के पहले सोमवार पर जहां उत्तराखंड भर के मंदिरों में आस्था का दौर जारी है तो वहीं राजधानी देहरादून से बेहद शर्मनाक करने वाली खबर सामने आई है। देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चुक्खुवाला स्थित मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से मंदिर के ही पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर मंदिर में भीड़ जुट गई।
किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

