नदी के रास्ते में फँसी बस, बस में बैठे यात्रियों में मचा हाहाकार, बस की छत से कूदकर बचायी जान।

Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है और यह मुसीबत का तब और बढ़ जाती है जब भारी बारिश के चलते किसी वाहन को नदी के रास्ते गुज़रना पड़ता है।

वाहन चालकों की लापरवाही भी कभी कभी सैकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ जाती है
ये तस्वीरें देहरादून के शिमला बाइपास चौक के पास रामगढ़ काजवें गांव की है

जहां एक यात्री बस बहने से बच गई लोग बस की छत से कूदकर अपनी अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा रहे है
बस में कई यात्री सवार थे।

तस्वीरों में भयावह मंजर साफ़ दिख रहा है
जहाँ नदी का रपटा पार करते हुए बरसाती नदी के पानी में 1 बस फंस गई और इसमें बैठे यात्रियों में जान बचाने के लिए अफरा तफरी मच गई, यात्री खिड़की से बाहर निकल छत पर चढ़ गए, छत पर चढ़े यात्री बस से नीचे कूद कूद कर अपनी जान बचाने को मजबूर हुए।
अब इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या बस चालक की लापरवाही लेकिन बस में बैठे सैकड़ों लोगों की ज़िंदगी ख़तरे में पड़ गई, बड़ा हादसा होने से टल गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *