मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का कहर, उत्तराखंड में 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी।

मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का कहर, उत्तराखंड में 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी।
Spread the love

देहरादून– मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 11 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। शुक्रवार को कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं गढ़वाल मंडल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

शनिवार सुबह से ही उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में चार धाम यात्रा और घूमने के लिए आने वाले लोगों से अपील की है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा पर आएं, जर्रूरी हो तभी यात्रा पर आये नही तो अभी कुछ समय के लिए यात्रा टाल दे। मौसम केंद्र निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को जरूरी न होने पर यात्रा टालने की अपील की है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *