यंहा आम जनता को मिली राहत, इस मंडी में मिलेंगे सबसे सस्ते टमाटर, लगे चार काउंटर।
देहरादून– मानसून आने के बाद जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है तो वही प्रदेश में टमाटर भी लाल हो गए है। इन दिनों टमाटर के दाम 100 रुपए किलो से 150 रुपए किलो तक बिक रहे है। जिस कारण आम जनता को अपनी जेब ढिल्ली करनी पड़ी रही है। लेकिन अब देहरादून की आम जनता को राहत मिलने शुरू हो गई है, देहरादून की निरंजनपुर मंडी में आज निरंजनपुर मंडी के निर्देशन से मंडी में टमाटर के पांच काउंटर लगाए गए है। इन काउंटर पर 50 रुपए से 70 रुपए किलो टमाटर बेचे जा रहे है और सस्ते काउंटर तब तक लगे रहेंगे जब तक टमाटर के दाम कंट्रोल में न आ जाए। वही इन काउंटर में एक ग्राहक सिर्फ दो किलो टमाटर ही खरीद सकता है और काउंटर में आने वाले ग्राहकों के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखे जा रहे है, जिससे सस्ते टमाटर लेकर फुटकर दुकानदार कालाबाजारी न कर सके। साथ ही लोग काउंटर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक टमाटर खरीद सकते हैं और टमाटर के दाम उसकी गुणवत्ता पर तय किए गए हैं।


