दून पुलिस की बडी कामयाबी, चोरी की 06 स्कूटियों के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दून पुलिस की बडी कामयाबी, चोरी की 06 स्कूटियों के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून/ वसंत विहार–  उत्कर्ष थापा पुत्र प्रकाश थापा निवासी हरियावाला कोतवाली कैंट, जीएमएस रोड पर कोचिंग की क्लास में गए हुए थे, एक्टिवा UK 07 BX 0522 स्कूटी मैरून कलर कोचिंग संस्थान के बाहर ही खड़ी कर दी। जिसको की किसी के द्वारा चोरीकर लिया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल का  निरीक्षण किया गया व सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया, व सघन चैकिंग अभियान के दौरान इंदिरानगर कालोनी ट्रांसफार्मर रोड के पास से दो एक्टिवा चालक 1 राहुल पुत्र विनोद निवासी गांधीग्राम गली नंबर 6 थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 24 वर्ष
(2) शुभम पुत्र गुलशन कुमार गांधीग्राम गली नंबर 7 थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 21 वर्ष स्कूटी पर आते दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वो तेजी से उक्त स्कूटी को घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त स्कूटी चोरी किया जाना स्वीकार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर उनके द्वारा चोरी कर चाय बागान खण्डहर में छिपाई गयी 05 अन्य स्कूटियां भी बरामद की गयी।

पूछताछ में दोनो अभियुक्तों ने बताया कि हम दिहाडी मजदूरी का काम करते है तथा नशा करने के आदी हैं, आमदनी कम होने तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ती करने के लिये हम लोग वाहन चोरी का काम करते थे। हम उक्त चोरी की गयी स्कूटियों को बेचने की फिराक में थे, आज भी हम चोरी की गयी स्कूटी को बेचने की फिराक में निकले थे लेकिन पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड लिया गया। चोरी की गई गाड़ियों जिनको की इनके द्वारा चोरी किया गया था।
(1) UK 07 BX 0522 स्कूटी मैरून थाना बसन्त विहार से सम्बन्धित
(2) UK 07BA 9619 एक्टिवा रंग काला*
(3) UK 07 AP 5951 सुजुकी एक्सेस ग्रे कलर*
(4) UK 07BX 3982 एविएटर रंग सफेद*
(5) UK 07 BA 2218 एक्टिवा रंग सफेद*
(6) UK 07 BQ 8498 एक्टिवा रंग सफेद।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *