आप भी रहिये सावधान यातायात के नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है भारी, बाइक हुई सीज़, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त।

आप भी रहिये सावधान यातायात के नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है भारी, बाइक हुई सीज़, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त।
Spread the love

देहरादून– थाना रायपुर पुलिस को लगातार मिल रही थी शिकायत यातायात के नियमों का कर रहे थे युवा उल्लंघन,  स्टंट करने वाले व रील बनाने वाले चालकों ने राहगीरों का चलना किया था दूभर।
उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व पुलिस क्षेत्राधिकारी रायपुर महोदय के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा लगातार यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।
उक्त क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर के संज्ञान में आया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मोटरसाइकिल में बैठकर एक गाने पर वीडियो बना रखी है । जिसको उसके द्वारा सोशल मीडिया में डालकर रील को वायरल किया गया है । उक्त रील में लड़की द्वारा मोटरसाइकिल चलाते वक्त यातायात के नियमों का उल्लंघन किया गया है।
जिस पर कार्यवाही करते हुए मोटर साइकिल की जानकारी कर चालक पूजा d/o एच0एस0तलाल निवासी ग्राम शिवानी तहसील गड़ई गंगोलीहाट थाना गंगोली हाट जिला पिथौरागढ को चौकी मालदेवता बाइक सहित बुलाया गया। चौकी प्रभारी मालदेवता उ0नि0 राजीव धारीवाल द्वारा चालक को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई । जिस पर चालक द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने व यातायात के नियमों का पालन करने हेतु कहा गया । बाइक को सीज़ कर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित हेतु रिपोर्ट भेजी गई। Uk18F4320 fzs

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *