लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीति दल तैयार,भाजपा ने किसी कमर।
देहरादून– लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड भाजपा की ओर से रणनीति बनाई है… कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मात देने के लिए एक नया प्लान भाजपा ने बनाया है, वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा की ओर से महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी की जा रही है इस अभियान के तहत हर लोकसभा क्षेत्र में सवा लाख लोगों के घर पहुंचकर संपर्क किया जाएगा वहीँ पार्टी की ओर से जारी नंबर पर मिस कॉल कराई जाएगी…. और जिन 1000 विशिष्ट व्यक्तियों से संवाद कर समर्थन लिया जाएगा उन्हें बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे
महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी पहले भी मिस कॉल का अभियान चला चुकी है और लोगों से संपर्क साधने का कार्य कर चुकी है और अभी एक बार फिर यह अभियान 1 महीने से ज्यादा चलेगा, प्रबुद्ध सम्मेलन किए जाएंगे और कई कार्यक्रम भी हैं जिन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।

