पूर्व प्रधानमंत्री के पौत्री ने लगाए घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप।
देहरादून– इन दिनों देहरादून उड़ीसा के हाईप्रोफाइल मामलों के चलते इन दिनों खूब सुर्खियां में हैं। मामला भले ही पारवारिक है लेकिन हाईप्रोफाइल के चलते सुर्खियों में हैं दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अधरिजा मंजरी सिंह देव के साथ उनकी ससुराल पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। वहीं अधरिजा मंजरी सिंह देव के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से हैं, इनके परदादा उड़ीसा के मुख्यमंत्री भी रहे। अरकेश के भाई सांसद हैं। इनका घर देहरादून में भी है।
2017 में दोनो दम्पतियों की बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी, जिसके बाद से ही दोनो देहरादून के थाना राजपुर स्थित बंगले में रहते हैं.. लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से अब पुलिस को तहरीर दी गयी है जिसपर पुलिस जांच में जुटी है।
प्रकरण उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के पास पहुंच गया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि संबंधित थाना राजपुर से कार्रवाई न होने के चलते डीजीपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई गई है। डीजीपी ने देहरादून एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल, मामला पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अधरिजा मंजरी सिंह देव के साथ घरेलू हिंसा का है। मंजरी ने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
पुलिस शिकायत के अनुसार, मामला अधरिजा मंजरी के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से जुड़ा है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उनके ससुराल पक्ष का एक घर देहरादून में भी है। यही कारण है कि शिकायतकर्ता महिला अधरिजा मंजरी ने अपने पति अरकेश और ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट एवं घरेलू हिंसा का मामला यहां उठाया है। उनका कहना है कि राजपुर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने के कारण उत्तराखंड डीजीपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता अधरिजा मंजरी सिंह देव के अनुसार, 23 नवंबर 2017 में उनका विवाह राजघराने के वारिश अरकेश के साथ बड़ी धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद दोनों देहरादून के राजपुर स्थित एक बंगले में रहते थे। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। मामला घरेलू हिंसा तक बढ़ गया। महिला के अनुसार, वह अपने साथ होने वाले घरेलू हिंसा को लेकर कई बार थाना राजपुर में शिकायत करती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला के अनुसार, 13 मई 2023 को मामला इतना बढ़ गया कि उनके पति ने कुछ महिलाओं के साथ जान से मारने की नियत से घर में घुसकर हमला तक कर किया। इस हमले वह बुरी तरह घायल तक हो गई।
अधरिजा मंजरी ने अपनी शिकायत में दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उनके पति और ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में करोड़ों रुपए की मांग को पूरा करने के लिए मानसिक उत्पीड़न करना भी शुरू कर दिया था। आरोप के अनुसार, सितंबर 2022 में महिला के पति अरकेश की ओर से न सिर्फ तलाक लेने के लिए कागज भेजे गए, बल्कि पत्नी को घर से बाहर निकालने की सुनियोजित योजना भी बनाई गई।
शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि पति ने घर पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों को उन्हें तंग और परेशान करने की नीयत से रखा है। अधरिजा मंजरी के पति अरकेश का दावा है कि उसे फंसाने की साजिश की जा रही है। पति का आरोप है कि उसको गलत फंसाया जा रहा है। पत्नी उससे न केवल 100 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही है, बल्कि उड़ीसा के एक विधानसभा सीट से एमएलए चुनाव का टिकट की भी मांग रही है। उसी सब के कारण यह ड्रामा रचा जा रहा है।

