कांग्रेस ने किया केंद्रीय मंत्री अमित शाह का विरोध, प्रदेश की जनता से किये वादों को पूरा करे

कांग्रेस ने किया केंद्रीय मंत्री अमित शाह का विरोध, प्रदेश की जनता से किये वादों को पूरा करे
Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देहरादून दौरे पर हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह के दौरे का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए और सरकार पर प्रदेश की जनता से किए गए वायदों को पूरा न करने का आरोप लगाया आज तमाम कांग्रेस जन गांधी पार्क में एकत्रित हुए और घंटा घर की तरफ मार्च निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट किया। कांग्रेस जनों ने राज्य में आई आपदा में केंद्र से कोई मदद ना मिलने और बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेसी नेताओं को धारा चौकी के समीप गिरफ्तार कर लिया और सुद्दोवाला जेल भेज दिया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का हवाई दौरा किया था और जनता से कई वायदे किए थे लेकिन उन वादों को उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा आई हुई है लेकिन भाजपा के लोग चुनावी राजनीति करने में लगे हुए हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने जो वायदे प्रदेश की जनता से किए थे उन्हें पूरा करें और क्षेत्र में प्रभावित लोगों को मुआवजा और राहत देने का कार्य करे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *