केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, भाजपा में भरा जोश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, भाजपा में भरा जोश
Spread the love

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के बाद भाजपा नेता नई ऊर्जा से भरे हुए नज़र आ रहे है। गृहमंत्री अमित शाह ने पदाधिकारियों के साथ ही आम जनता से भी चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वाहन किया है। साथ ही प्रदेश में दोबारा से बीजेपी सरकार बनाने का भी वादा लिया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का कहना है कि अमित शाह उत्तराखंड के बारे में दिल से सोचते है। जो उनके संबोधन में भी साफ नजर आया और उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद हो चुका है। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत का कहना है कि गृहमंत्री के संबोधन से नई ऊर्जा उत्तराखंड बीजेपी को मिलेगी। वहीं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का दावा है कि आगामी चुनाव में भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *