संजीवनी रिजॉर्ट में पुलिस का छापा, सैक्स रैकेट का हुआ खुलासा, रेव पार्टी के लिए लाई गई थी चरस।

संजीवनी रिजॉर्ट में पुलिस का छापा, सैक्स रैकेट का हुआ खुलासा, रेव पार्टी के लिए लाई गई थी चरस।
Spread the love

देहरादून– थाना सहसपुर,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में की छापेमारी की कार्यवाही की गई जंहा मौके से अवैध देह व्यापार संचालित कर रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार 15 पीडिताओ को किया गया रेस्क्यू, मौके से पुलिस ने 573 ग्राम अवैध चरस किया बरामद।

गोपनीय सूत्रो के माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि सहसपुर क्षेत्रांतर्गत संजीवनी रिजॉर्ट होरोवाला में आने वाले ग्राहको को अवैध रुप मादक पर्दार्थो का सेवन कराये जाने के साथ- साथ बाहरी प्रदेशो से युवतियो को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट , एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा थाना सहसपुर की संयुक्त टीम ने संजीवनी रिजॉर्ट होरोवाला में दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा रिजाँर्ट के एक कमरे से हेमंत पुत्र सज्जन सिंह को 573 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। रिजार्ट के अन्य कमरों की तलाशी लेने पर अलग–अलग कमरो से कुल 15 युवतियां आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ मिली जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया की संजय नाम का व्यक्ति हमारे ग्रुप को यहाँ डांस करने के लिए लेकर आता है। तथा यहाँ दबाव बनाकर हमसे गलत काम भी कराता है। पुलिस द्वारा मौके से होटल के रिसेप्शनिस्ट दीपक व युवतियों को परिवहन कर लाने वाले ड्राइवर राहुल पुत्र भुल्लन को गिरफ्तार किया गया है । मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर होटल संचालक अमित गर्ग तथा उक्त युवतियों को अनैतिक देह व्यापार के लिए चण्डीगढ़ से लाने वाला व्यक्ति संजय तथा कुछ अन्य व्यक्ति फरार हो गये है जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानो में दबिश दी जा रही है। रिजार्ट का विजिटर रजिस्टर चैक करने पर उसमें 07 अप्रैल के बाद से रिजार्ट में आने वाले किसी भी व्यक्ति की एंट्री नही की गयी थी । मौके से बरामद आपत्तिजनक सामग्री, नगदी, वाहन, विजिटर रजिस्टर आदि को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया । रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज का DVR कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार व एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- हेमंत पुत्र सज्जन सिंह निवासी आजादनगर हिसार हरियाणा उम्र 38 वर्ष
2-दीपक पुत्र धरमपाल सिंह निवासी सोरना डोबरी थाना सहसपुर उम्र 26 वर्ष
3- राहुल पुत्र भुल्लन निवासी गांव लाडलू मंडी जिला मोहाली चंडीगढ़ उम्र 24 वर्ष

नाम पता वांछित अभियुक्त
1-संजय 2-अमित गर्ग ( रिजॉर्ट संचालक)

पूछताछ में अभियुक्त हेमत द्वारा बताया गया कि वह फॉर्मा कम्पनी में काम करता है। तथा दिनांक 08-04-23 को संजय के कहने पर उक्त रिजॉर्ट में चरस लेकर आया था। संजय द्वारा उसे बताया गया था कि वह उक्त रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य के लिए युवतियों के एक ग्रुप को लेकर आ रहा है। जहाँ हेमत रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहको को चरस बेचकर उनसे अच्छा मुनाफा कमा सकता है। साथ ही अपनी मौज मस्ती भी कर सकता है। संजय होटल के मालिक अमित गर्ग के साथ मिलकर उक्त रैकेट को संचालित करता है। तथा चण्डीगढ़ लुधियाना व अन्य बाहारी शहरो से युवतियों को रिजॉर्ट में लाकर अनैतिक देह व्यापार का कार्य करवाता है।

वही विकास नगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से भी मीडिया ने इस संबंध में बात की तो उनका कहना है कि अगर कोई भी गलत कार्य चाहे इसमें कोई सफेदपोश ही शामिल क्यों ना हो बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी हो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *