उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का एक साल पूर्ण, प्रदेश कार्यालय में मना जश्न, दी बधाई।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का एक साल पूर्ण, प्रदेश कार्यालय में मना जश्न, दी बधाई।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष को एक साल पूर्ण होने पर कांग्रेस ने पटाखे ओर फूल मालाओं ओर केक काटकर किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत। पार्टी ने करण महारा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख 11 अप्रैल 2022 को नियुक्त किया था, विधायक दल का नेता के रूप में यशपाल आर्य की नियुक्ति की है, जबकि विधायक दल के उपनेता के रूप में भुवन चंद कापड़ी की नियुक्ति की गई है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के अध्यक्ष के रूप में 1 साल पूर्ण होने पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और पटाखे जला कर – फूल मालाओं से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया । इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने 1 साल बेमिसाल के नाम से प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल का बेथडे केक भी काटा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि इस एक साल में उनके द्वारा गली गली कूची कूची पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का काम किया गया है । इसके साथ ही करण मेहरा ने कहा कि आने वाला समय चुनावी वर्ष का है ऐसे में चुनौती पार्टी के सामने है लेकिन पार्टी के बाद बहुत सारे जनहित के मुद्दे हैं जिन मुद्दों को उठाने का काम पार्टी करेगी।

वहीं कांग्रेस की पछवा दून अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा की अध्यक्ष के रूप में करण मेहरा का कार्यकाल बेमिसाल रहा है और आने वाले दिनों में उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन से पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव के लिए भी तैयार हुआ है ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *