जिप्सी स्वामी एवं चालकों ने डीएफओ का फूंका पुतला, सीताबनी पर्यटन जोन अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का किया ऐलान।

Spread the love

देहरादून– रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले पर्यटन ज़ोन सीतावनी में पर्यटन गतिविधियां पूर्व की भांति संचालित किए जाने की मांग को लेकर कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व में कई दिनों तक धरना एवं प्रदर्शन किया गया था, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह मेहरा का आरोप है कि रामनगर वन प्रभाग डीएफओ कुंदन कुमार द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है तथा आंदोलन के दौरान वन क्षेत्राधिकारी द्वारा उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन देते हुए उनका धरना समाप्त करा दिया था,उनका आरोप है कि गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर कुछ लोग डीएफओ से मिलने उनके कार्यालय में गए थे लेकिन डीएफओ द्वारा अभद्रता की गई जिसके बाद प्रदर्शनकारियों के तेवर और तीखे हो गए और उन्होंने कार्यालय में ही डीएफओ के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए डीएफओ का पुतला फूंक दिया. उनका आरोप है कि सीतावनी पर्यटन जोन में परमिट के नाम पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जा रही है उन्होंने कहा कि विभाग की तानाशाही के चलते आज इस क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियां जहां एक ओर वादित हो रही है तो वही उनके आगे भी रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक सीताबनी पर्यटन जॉन को अनिश्चित काल के लिए आज से ही बंद किया जाएगा। वही मामले में डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि इस पर्यटन जोन में नियमों के तहत पर्यटन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, तथा प्रदर्शनकारियों की मांगों पर उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही कुंदन कुमार ने कहा कि सीतावनी ज़ोन के ऑनलाइन परमिट को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा है, शासन से मंजूरी मिलने के बाद सीताबनी पर्यटन जोन में ऑनलाइन परमिट काटे जाएंगे।वहीं उन्होंने कहाँ कि अभी सारी गतिविधियां नियमानुसार संचालित हो रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *