आम आदमी पार्टी ने की पत्रकार वार्ता, बढ़ती महगाई ओर देहरादून मेयर पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी ने की पत्रकार वार्ता, बढ़ती महगाई ओर देहरादून मेयर पर साधा निशाना
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून में आम आदमी पार्टी कार्यालय में गढ़वाल के मीडिया प्रभारी रविन्द्र आनन्द ने प्रेस वार्ता की।

आम आदमी पार्टी रविन्द्र आनंद ने दो मुख्य बिन्दुओ पर सरकार को  घेरा, आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में चार अप्रैल को महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के बजाए राज्य सरकार ने हर वस्तु को महंगा करने का काम किया है। बिजली, पानी, दूध, राशन, सब्जी, टोल टैक्स, बस-स्कूल बस किराया सब महंगा हो रहा है। हां, शराब को जरूर सस्ता कर दिया गया है। प्रदेश को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार नशाखोरी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चार अप्रैल को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा।

दूसरे बिंदु में उन्होंने जिक्र करते हुए देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा पर संपत्ति को लेकर आरोप लगाया देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा पर उन्होंने कई सवाल खड़े किये। सुनील उनियाल गामा ने बनाई चाउमीन ठेला त्रिवेंद्र सिंह रावत का था और छतरी धामी की थी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गामा के कृत्य की जांच करें, व मेयर गामा की संपत्ति की जांच कराएं।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *