मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में नगर विकास और आवास विभाग की विधानसभा में विभागीय समीक्षा बैठक हुई
उत्तराखंड – देहरादून विधानसभा में आज नगर विकास और आवास विकास मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में नगर विकास और आवास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक हुई…… बैठक में आवास विभाग में कृषि भूमि से अकृषि भूमि परिर्वतन दर की अधिकता को देखते हुए इसे कम करने का निर्णय लिया गया है। पहले यह दर लगभग 200 प्रतिशत थी जिसे अब तीन स्लैब 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत के अन्तर्गत किया जायेगा। बैठक में स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। यह निर्देश दिया गया कि शीध्र ही गतिमान कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाय। अमृत योजना की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति में संतोष व्यक्त किया गया। 151 योजना के लिए, भारत सरकार से 553 करोड प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष 81 योजना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कार्य में मंत्री ने अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिये है।



