कोतवाली पटेलनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता , दूध की डेरी के आड़ में गौ कसी कर रहे 05 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में गौ वंश मांस सहित वध करने में प्रयुक्त औजार बरामद

कोतवाली पटेलनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता , दूध की डेरी के आड़ में गौ कसी कर रहे 05 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में गौ वंश मांस सहित वध करने में प्रयुक्त औजार बरामद
Spread the love

 

  • कोतवाली पटेलनगर पुलिस व काऊ स्कॉट टीम (गढ़वाल मंडल) को मिली बड़ी सफलता , दूध की डेरी के आड़ में गौ कसी कर रहे 05 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में गौ वंश मांस सहित वध करने में प्रयुक्त औजार बरामद किये गए।

देहरादून SSP जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी  जनपद देहरादून मे अवैध कार्य करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश जारी किये गये थे।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर *श्रीमती सरिता डोबाल* व सहायक पुलिस अधीक्षक/ / क्षेत्राधिकारी सदर ASP *श्री हिमांशु वर्मा* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार राणा कोतवाली पटेलनगर द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने सभी चौकी प्रभारियों/ हल्का प्रभारियों को निर्देश दिये गये।
जिस क्रम में दिनांक 27.10.21 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस व काऊ स्कॉट टीम (गढ़वाल मंडल) को सूचना मिली कि मेहुवाला में कुछ लोगों द्वारा गौ वंश के पशु का वध कर उसके मांस को बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मेहुवाला बड़ी मस्जिद आगे स्थित लियाकत अली के घर पर बनी डेरी की आड़ में उसके नीचे बने तहखाने में दबिध दी गई, तो तहखाने में गों वंश के पशु का वध कर उसके मांस को बेचने के हेतु काटा जाना पाया गया। मौके से मकान मालिक लियाकत अली व परवेज कुरेशी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद शबाब तथा मोहम्मद तसलीम को गिरफ्तार किया गया। मौके से अभियुक्तगणों के कब्जे से 570 किलो गौ मांस , दो लकड़ी के बड़े गुटके, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन कुल्हाड़ी, 2 चापड, 6 छुरिया, तीन सौ ग्राम प्लास्टिक की पन्नी बरामद किया गया। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस को जांचा गया। बरामद मांस से परीक्षण हेतु कुछ मांस लेकर शेष मांस को नष्ट किया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। सभी अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणों को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए

1-लियाकत अली पुत्र शरीफ अहमद निवासी पंचायत भवन मेहूवाला माफी थाना पटेल नगर देहरादून
2-परवेज कुरेशी पुत्र वाहिद कुरेशी कुरेशी निवासी मोहल्ला किला मंगलूर रुड़की
3- मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी प्रधान वाली गली माजरा थाना पटेल नगर देहरादून
4-मोहम्मद शबाब पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी प्रधान वाली गली माजरा थाना पटेल नगर देहरादून
5-मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी मोहल्ला किला मंगलूर रुड़की

गो तस्करी में शामिल हथियार,ओर समान किये बरामद
1-570 किलो गौ मांस (5.5कुंतल
2- दोलकड़ी के बड़े गुटके
3-एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4-तीन कुल्हाड़ी
5-2 चापड
6- 6 छुरिया
7-तीन सौ ग्राम प्लास्टिक की पन्नी

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *