मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम,बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं अधिकारियों आदि ने कार्यक्रम की भागीदारी,मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर दी होली की शुभकामनाए।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम,बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं अधिकारियों आदि ने कार्यक्रम की भागीदारी,मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर दी होली की शुभकामनाए।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियो को दी होली की शुभकामनाएं।

अपने संदेश को किया साझा।

प्रिय प्रदेशवासियों, आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व आप के जीवन में और अधिक सुख-समृद्धि-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए तथा आपका जीवन सफलता के नए- नए रंगों से सुसज्जित हो ,यही मेरी बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल से प्रार्थना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।

उत्तराखंड में होली की अपनी एक धूम है प्रदेशभर में होली को लेकर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है  जिसमें उत्तराखंड के कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में होली कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और लोगो को होली की शुभकामनाएं दी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *