हाथ से हाथ जोड़ने का संदेश हर घर तक लेकर जाएगी कांग्रेस,
देहरादून– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहूत देशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तत्वाधान में आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के नेतृव में देहरा कैंट विधानसभा यमुना कॉलोनी ब्लॉक के वार्ड 33 और गोविंदगढ़ क्षेत्र में कांग्रेसजनों द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई । इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज देश के सारे सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार बेचने में लगी है, महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए पूरे देश को नफरत को आग में झोंकने का काम किया है। जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले छह सालों में भाजपा की राज्य सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी पिछले पचास वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर है, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों में सरकारी उपेक्षा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, मसूरी समेत अनेक पर्वतीय इलाकों में भूधसाव व मकानों के दरकने के मामले सामने आए लेकिन सरकार जान बूझ कर उन्हें नजरंदाज करने में लगी है। भूधँसाव प्रभावित क्षेत्र में जो लोग जनजागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं उनको देशविरोधी कहा जा रहा है। इस सरकार को राज्य के असल मुद्दों की कोई जानकारी है न उनसे सरोकार। ये सरकार केवल ये जानती है कि अपनी प्रशासनिक अक्षमताओं की लीपापोती किस प्रकार करनी है।
श्री राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से उत्साह और जागरूकता का जो वातावरण पूरे देश में निर्मित हुआ है उसको अब महानगर के हर वार्ड हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान महानगर के सभी 100 वार्डों में लगातार चल रहा है और हर घर दस्तक दे कर लोगों को भाजपा सरकार की कारस्तानियों से अवगत करवाया जाएगा।
डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से पूरा देहरादून महानगर स्मार्ट सिटी के नाम पर बदरंग हो रखा है, सड़कें खुदी पड़ी हैं और शहर में पानी निकासी के लिए कोई ड्रेनेज प्लान नहीं है और उत्तराखंड में डबल इंजन और देहरादून महानगर में ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है।
आज के कार्यक्रम संयोजक हरिंदर बेदी थे और कार्यक्रम का संचालन दिनेश कौशल ने किया ।
इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,दिनेश सिंह कौशल, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ,पूनम कंडारी,कृष्ण जी,गोपाल सिंह ,आयुष सेमवाल, अभिषेक तिवारी,गजेंद्र, सूरज छेत्री, बंटू,देवेंद्र,लक्की राना, मेहताब आलम ,सुनीता कोठियाल,मनीष गर्ग, जे पी भट्टराई, फहीम,शिवम कुमार, सुरेश कुमार, अमित,गौरव कुमार, ताराचंद,ऋषि कागरा आदि लोग उपस्थित थे।

