राज्य लोक सेवा आयोग ने नकल करके जेई की परीक्षा पास करने वाले नकलचियों के नाम उजागर,अब तक 61 नकलचियों के नाम सामने आए।

राज्य लोक सेवा आयोग ने नकल करके जेई की परीक्षा पास करने वाले नकलचियों के नाम उजागर,अब तक 61 नकलचियों के नाम सामने आए।
Spread the love

देहरादून/हरिद्वार– राज्य लोक सेवा आयोग ने नकल करके जेई की परीक्षा पास करने वाले 49 नकलचियों के नाम उजागर किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जांच हुई तो जेई और एई परीक्षा का भी पेपर लीक होने की बात सामने आई थी।

राज्य लोक सेवा आयोग ने नकल करके जेई की परीक्षा पास करने वाले 49 नकलचियों के नाम उजागर किए हैं। अब तक 61 नकलचियों के नाम सार्वजनिक किए जा चुके हैं।

इससे पहले आयोग ने दस फरवरी 2022 को 12 नकलचियों के नाम वेबसाइट पर अपलोड किए थे। इन सभी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।

शासन से राज्य लोक सेवा आयोग को ग्रामीण निर्माण विभाग, सिंचाई, पंचायती राज, लघु सिंचाई, लोनिवि, ऊर्जा और आवास विभागों के कनिष्ठ अभियंताओं की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन प्राप्त हुआ था। इसके बाद आयोग ने जेई के 735 पदों के लिए 2021 में भर्ती निकाली थी।

26 नवंबर 2021 से 17 दिसंबर 2021 तक परीक्षा फार्म भरे गए थे। सात से 10 मई 2022 तक जेई की परीक्षा हुई थी। लिखित परीक्षा में 3,853 अभ्यर्थी सफल हुए थे। सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले की छानबीन के दौरान एसपी क्राइम रेखा यादव के नेतृत्व वाली एसआइटी को जेई और एई परीक्षा में गड़बड़ी का पता चला था।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *