उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर,चौकी इंचार्ज पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित का आरोप।
देहरादून/उधमसिंह नगर– उत्तराखंड आज की बड़ी खबर उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं। हालांकि इन्हे शासन स्तर से हुए जांच के बावजूद अभी तक इंचार्ज के पद से नही हटाया गया है जबकि विजिलेंस ही मामले की जांच करेगी इस मामले पर आईजी कुमाऊं के मुताबिक अभी आदेश नही मिला है आदेश मिलते ही फैसला लिया जाएगा।
शासन स्तर पर बनी राज्य स्तरीय सतर्कता सीमित ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है। शासन को इनके खिलाफ आय से अधिक संपति की गंभीर शिकायतें मिली थी जिसके आधार पर निर्णय लेते हुये शासन ने जांच के आदेश दे दिये है।
उधमसिंहनगर जिला कानून व्यवस्था के साथ साथ तैनाती समय समय पर चर्चाओं से लेकर बीते दिनों विधानसभा सत्र के दौरान लगे आरोपों के कारण भी सुर्खियो में रहा है। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का ही ये हिस्सा है जल्द ही कुछ अन्य कर्मी भी विजिलेंस जांच के रडार पर आ सकते है ऐसी चर्चायें आम है।


