पेयजल मंन्त्री की विधानसभा में बड़ी बैठक, मंन्त्री ने की शत प्रतिशत काम पूरा

पेयजल मंन्त्री की विधानसभा में बड़ी बैठक, मंन्त्री ने की शत प्रतिशत काम पूरा
Spread the love

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने विधानसभा में जल जीवन मिशन की समीक्षा की है। बैठक में शासन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं समीक्षा बैठक के बाद पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने दावा किया है कि जल जीवन मिशन का काम शत प्रतिशत जल्द पूरा होगा। केंद्र सरकार ने मार्च 2023 तक योजना को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। लेकिन उत्तराखंड प्रदेश में हमने मार्च 2022 तक मिशन पूरा करने का फैसला किया है। साथ ही प्रदेश के सभी 95 ब्लॉक में पानी टेस्टिंग की लैब बनाने का भी फैसला किया है। जिसकी स्थापना सभी ब्लॉक के इंटर कॉलेज में की जाएगी। वहीं तीन दिनों की आपदा में पेयजल योजनाओं को काफी नुकसान हुआ है। जिसमें कुल 991 पेयजल योजनाएं ध्वस्त है और विभाग को 38 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिसके लिए सभी डीएम को 10-10 करोड़ की राशि भेजी गई और दो दिन के भीतर सभी पेयजल लाइन सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *