जंगल घास लेने गई महिलाओं पर, हाथी ने किया हमला 3 महिलाएं हुई घायल,
रामनगर-बिजरानी रेंज में सोमवार की शाम को कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज के अंदर जंगल से घास लेने गई महिलाओं के एक झुंड पर जंगली हाथी ने अचानक हमला बोल दिया घटना के बाद महिलाओं में हड़कंप मच गया तथा मौके पर मौजूद महिलाओं ने जंगल में भागकर जान बचाई लेकिन इसी बीच हाथी ने झुंड में मौजूद 3 महिलाओं को घेर कर उन पर हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर घायल महिलाओं को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि आम डंडा खत्ता निवासी तुलसी देवी, मंजू देवी, मुन्नी देवी को हाथी ने हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया बताया जाता है कि यह तीनों महिलाएं अपने ही गांव की कुछ महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थी बताया जाता है कि झुंड में 20 महिलाएं शामिल थी। मामले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि बिजरानी रेंज के फूलताल ब्लॉक के कंपार्टमेंट नंबर 1 मैं यह घटना घटी है उन्होंने बताया कि हाथी की निगरानी के लिए घटनास्थल के पास वन कर्मियों की गस्ती शुरू करा दी गई है साथ ही उन्होंने महिलाओं व ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील करते हुए कहा कि घायल महिलाओं का विभागीय स्तर पर उपचार कराने के साथ ही नियमानुसार उन्हें मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।


