देहरादून में बेरोजगारों पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में पूरे प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों का प्रर्दशन, कंही जला पुतला तो कंही निकली शव यात्रा।
देहरादून– बेरोजगार संघ द्वारा अपनी कतिपय मांगों को लेकर राजपुर रोड गांधी पार्क के पास धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल अराजक तत्वों द्वारा उपद्रवी कृत्य करते हुए कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया गया, साथ ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व गाली गलौज की गई तथा राजकीय व सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से उन पर काफी पथराव किया गया, जिसमें 15 पुलिसकर्मी घायल हुए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पथराव करने के उपरांत भीड़ द्वारा तितर-बितर होकर एश्ले हॉल चौक तक घंटाघर चौक पर जाम लगाते हुए सड़क को अवरुद्ध किया गया, जिससे आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उग्र प्रदर्शन में लगभग 3 से 4 हज़ार की संख्या में लोग शामिल थे, भीड़ को उत्तेजित कर उपद्रव करने वाले 13 मुख्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कुछ अन्य व्यक्तियों को पुलिस संरक्षण में रखा गया जिन्हे बाद मुचलका रिहा किया गया । उक्त घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा धारा चौकी मे उग्र प्रदर्शन करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मु0अ0सँ0 – धारा -57/2023 धारा 307/332/352/147/ 186/ 341/188/427/34 भादवी व 3/4 लोक संपति हानि निवारण अधिनियम व
7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया। इसके अतिरिक्त हिंसक प्रदर्शन में शामिल अन्य अराजक तत्वों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। जिन व्यक्तियों के द्वारा उग्र प्रदर्शन कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, उनके भविष्य में परीक्षाओ में बैठने के दौरान होने वाले पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया में आज ही घटना का संज्ञान लिया जाएगा।
नाम पता गिरफ्तार:-
1- बॉबी पंवार पुत्र खजान सिंह r/o ग्राम दत्तरोटा लाखामंडल चकराता उम्र 25 वर्ष
2- राम कंडवाल पुत्र जनार्दन कंडवाल निवासी मानपुर थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल
3- संदीप पुत्र श्री राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सौली पोस्ट नौगांव थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी, उम्र 26 वर्ष
4- मुकेश सिंह पुत्र श्री बतादेव सिंह निवासी ग्राम जैदो पोस्ट बड़ड़ो थाना कालसी जिला देहरादून, उम्र 28 वर्ष
5- अनिल कुमार पुत्र श्री सूपाराम निवासी ग्राम कचटा पोस्ट कमाय थाना कालसी जिला देहरादून, उम्र 26 वर्ष
6- अमन चौहान पुत्र श्री बलबीर सिंह चौहान निवासी ग्राम मोरी पोस्ट टीकोची थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 22 वर्ष
7- शुभम सिंह नेगी पुत्र ज्ञानचंद निवासी बीरपुर जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
8- लुसून टोड़रिया पुत्र स्वर्गीय श्री राजन टोडरिया निवासी ग्राम सोड पो0 कड़वालसू थाना बहाबाजार पौड़ी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष
9- हरि ओम भट्ट पुत्र श्री केएस भट्ट निवासी ग्राम भट्टू थाना टिहरी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष
10- मोहन कैंथोला पुत्र श्री हुकुम सिंह कैंथोला निवासी डुमरी निवास नियर पिक्चर पैलेस मसूरी देहरादून उम्र 35 वर्ष
11- रमेश तोमर पुत्र श्री रामचंद्र निवासी ग्राम कवाखेड़ा पोस्ट कंडोली देहरादून
12- नितिन दत्त पुत्र स्वर्गीय श्री सुरेशानंद निवासी मसूरी देहरादून 35 वर्ष
13- अमित पवार पुत्र राजेंद्र सिंह पवार निवासी ग्राम दत्तरोटा पोस्ट लाखामंडल चकराता देहरादून।
राजधानी देहरादून में परेड ग्राउंड के आसपास धारा 144 लागू है। सुबह के वक्त छात्रों के उत्तराखंड बंद का आह्वान का असर सड़क पर नहीं दिखा है। वहीं पुलिस की तैनाती भी गांधी पार्क के पास कर दी गई है। राजधानी देहरादून में परेड ग्राउंड के आसपास धारा 144 लागू है। सुबह के वक्त छात्रों के उत्तराखंड बंद का आह्वान का असर सड़क पर नहीं दिखा है। आम दिनों की तरह सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही जारी है। पुलिस की तैनाती गांधी पार्क के आसपास तैनात कर दी गई है। किसी को भी यहां रुकने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि छात्र एक बार फिर से हंगामा कर सकते हैं लिहाजा गांधी पार्क के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
युवाओ पर हुए लाठीचार्ज पर सियासत जारी, कांग्रेस मुख्यालय मे कांग्रेसी बैठे धरने पर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में किया जा रहा प्रदर्शन, धामी सरकार के खिलाफ की जा रही नारेबाजी, एक तरफ जहां छात्रों को पुलिस जबरन उठा कर ले गई और लाठी भांजी गई। तो वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर कांग्रेस के युवा नेता और प्रदेश सचिव विकास नेगी छात्रों के समर्थन में कांग्रेस भवन में ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि सरकार UKSSSC और UKPSC भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच करें। साथ ही छात्रों पर किसके इशारे पर लाठीचार्ज किया गया इसकी जांच भी सीबीआई से कराई जाए। नेगी का कहना है कि वह तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे जब तक कि छात्रों को इंसाफ नहीं मिल जाता।
देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जहां पूरे प्रदेश में युवा आज सड़कों पर है। तो वहीं हल्द्वानी में भी एनएसयूआई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एमबीपीजी कॉलेज के गेट पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उन्होंने कहा की सरकार युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनके ऊपर लाठी चला रही है, यह उत्तराखंड के युवाओं के खिलाफ सरकार की साजिश है जिसको पूरे प्रदेश के युवा एकजुट होकर बेनकाब करेंगे, उन्होंने कहा कि आज युवा नौकरी मांग रहा है और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है तो आखिर सरकार को क्या दिक्कत है कि वह सीबीआई जांच नहीं करवाना चाहती।
देहरादून में बेरोजगार संगठन पर हुये लाठी चार्ज के विरोध में बागेश्वर में भी प्रदेश सरकार कि शव यात्रा निकाल कर प्रर्दशन किया गया है, बागेश्वर में व्यापार मंडल अध्यक्ष, और यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने ऐतिहासिक नुमाइश मैदान से प्रदेश सरकार कि शव यात्रा निकाली और पूरे बागेश्वर नगर में स्थित बाजार का भम्रण करा कर, सरयू, गोमती घाट में प्रदेश सरकार कि अंन्तेष्ठी कि गयी है,
प्रर्दशन कर रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी, और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गोकुल सिह परिहार का कहना है, कि प्रदेश सरकार के इशारो पर ही पुलिस के द्वारा शांति पूर्वक प्रर्दशन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया है, प्रदेश सरकार सीबीआई जांच कराने से कतरा रही है, पहाड़ का बेरोजगार युवा डंडे खा रहा है, बागेश्वर में युवा विरोधी प्रदेश सरकार की अंन्तेष्ठी आज बागेश्वर में कि गयी है।
हल्द्वानी में भी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे बेरोजगारों पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज पूरे प्रदेश में युवा मुखर हो गए है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आज सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया। लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, युवाओं का कहना है कि वो एक के बाद एक कई भर्तियों का पेपर दे चुके हैं और हर भर्ती का पेपर लीक हो रहा है, लिहाजा वह निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन सीबीआई जांच कराने के बजाय उन्हें पुलिस से पिटवाया जा रहा है। जो कि उत्तराखंड के युवाओं के साथ कुठाराघात है। युवाओं का साफ तौर से कहना है कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी तब तक वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे, वहीं युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए बुध पार्क के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिटी सहित सभी अधिकारी मौके पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

