आम आदमी पार्टी ने सरकार पर लगाया आरोप, प्रदेश का युवा है बेहाल और धामी सरकार मालामाल, लोकतंत्र की हत्या।

आम आदमी पार्टी ने सरकार पर लगाया आरोप, प्रदेश का युवा है बेहाल और धामी सरकार मालामाल, लोकतंत्र की हत्या।
Spread the love

देहरादून– आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता कमेलश रमन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी युवाओं के साथ बदसलूकी जिस तरह से युवा को पुलिस वालों ने अपनी बंदूक की बट से मारा और गंदी गालियां देकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया उससे तो लगता है कि धामी सरकार अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए युवाओं के ऊपर गलत धाराएं लगाकर उन्हें जेल में डालने का काम करने की तैयारी कर रही है, इस तरह से बीती रात पुलिस वालों ने युवाओं के साथ बदतमीजी की उन्हें उठाकर ले गए उससे तो जगजाहिर है की सरकार नहीं चाहती कि यहां के युवाओं को ईमानदारी के साथ में रोजगार मिले नकल और भ्रष्टाचार बीजेपी के ब्लड में शामिल हो चुका है प्रदेश का युवा सड़क पर है और धामी सार सरकार सदन में सिर्फ लीपापोती कर अपने उन भ्रष्टाचारी नेताओं को बचाने का काम करती चली आ रही है आज तक किसी भी सफेदपोश को जेल में डालने की हिम्मत बीजेपी सरकार नहीं जुटा पाए ,
कमलेश रमन ने बताया आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं की जायज मांगों का समर्थन करती है
उत्तराखंड मैं ही नहीं पूरे देश में महिलाएं महंगाई से परेशान हैं युवा बेरोजगारी से परेशान है हजारों की तादाद में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है 2 से 3 साल पेपर की तैयारी करने पर जब युवा परीक्षा के लिए पहुंचते हैं तो नकल और घपले का सामना कर अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं ऐसे में युवा ठेली लगा कर अपने परिवार का पालन पोषण करने को मजबूर हैं केंद्र की सरकार अपनी भ्रष्टाचारी राज्य सरकार की पीठ थपथपाने में लगी रहती है प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि बीजेपी के रहते हुए युवाओं को रोजगार मिलना संभव नहीं महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाना इनकी नियत नहीं डबल इंजन की सरकार को वोट देकर इस प्रदेश का विकास , रोजगार पाने की चाह धराशाई होती नजर आ रही है , धामी सरकार को तत्काल प्रभाव से जनहित में इस्तीफा देना चाहिए।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *