भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने हरिद्वार से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत।

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने हरिद्वार से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता वार्ता कर कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होने की जानकारी दी। हरीश रावत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से 2024 लोक सभा चुनाव में आमूलचूल परिवर्तन होगा और कांग्रेस आगे 11 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही हरीश रावत ने पिछले विधानसभा में कांग्रेस को मिली करारी हार के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि झूठे मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने वाले बयान का पीएम मोदी से लेकर भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों ने जोरशोर से प्रचार किया जो कांग्रेस की हार का कारण बना। लोकसेवा आयोग भर्ती पेपर लीक मामले पर हरीश रावत ने कहा कि लोकसेवा आयोग के अधिकारी चतुर्वेदी एक व्यक्ति मात्र है उसके अलावा अभी भी आयोग के अंदर और बाहर एक गिरोह काम कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि यूके एसएसएससी घोटाले में शामिल हाकम सिंह के संरक्षक के साथ ही पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड का नाम सामने आना चाहिए।

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने हरिद्वार से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। हर की पौड़ी पर गंगा पूजा के साथ शुरू की गई इस यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री नवप्रभात समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हर की पौड़ी से शुरू होकर मोती बाजार होते हुए कोतवाली तक निकाली गई यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओ ने लोगों को पर्चे भी बांटे। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में ये यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा सरकार के राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने जोशीमठ आपदा पर कहा कि भाजपा सरकार के अनपढ़ या फिर कहे अनुभवहीन नेता इसरो की रिपोर्ट को नहीं मानती है। इसलिए जल्द ही आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने और संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके नेता जल्द ही उत्तराखंड आने वाले है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *