रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों का संचालन किया ठप्प, यात्री परेशान।

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों का संचालन किया ठप्प, यात्री परेशान।
Spread the love

देहरादून– विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों तक वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकलने के चलते पाया। रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए बसों का संचालन ठप्प कर दिया है।

रोडवेज बसों की उत्‍तराखंड रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते शुक्रवार 27 जनवरी से समस्त गढ़वाल मंडल में बसों का संचालन ठप है। हड़ताल के चलते शुक्रवार 27 जनवरी से समस्त गढ़वाल मंडल में बसों का संचालन ठप है। यात्री पर्वतीय मार्गों पर निजी बस या ट्रेकर का सहारा ले रहे हैं। यात्री उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में यात्रा को मजबूर हैं।

देहरादून से दिल्ली मार्ग समेत जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर आदि समेत स्थानीय मार्गों पर भी बस संचालन पूरी तरह बंद है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं। परिवहन निगम के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम के चलते तमाम जगहों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बड़ी संख्या में यात्री बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *