लेखपाल पेपर लीक मामले में लोकसेवा आयोग का घेराव, एस0टी0एफ0 टीम द्वारा ताबडतोड कार्यवाही।
देहरादून– लेखपाल/पटवारी परीक्षा लीक प्रकरण में एस0टी0एफ0 टीम द्वारा ताबडतोड कार्यवाही को आगे बढाते हुऐ 01 अभियुक्ता की गिरफ्तारी व लाखो की नकदी और चैक बरामद।’’
लेखपाल पटवारी परीक्षा लीक के अभियोग के सम्बन्ध में 04 अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं 22,50,000 रूपये बरामद किये गए।
एस0टी0एफ0 की टीमो द्वारा उक्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए पूर्व में गिरफ्तार संजीव चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड की पत्नी रितु को उनके आवास लोक सेवा आयोग, आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों की निशानदेही पर लाखो की नकदी, बैंक के ब्लैंक चैक व अभ्यार्थियों के शैक्षिक दस्तावेज बरामद किये गये।
वर्तमान में विवेचना में अभियुक्तों से पूछताछ कर तथ्यों एवं साक्ष्यों का सकंलन एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
बरामदगी विवरण
1. राजपाल:- 10 लाख नकद, अभ्यार्थियों के दस्तावेज व परीक्षा के प्रश्नो की प्रति
2. संजीव:- 08 लाख, अभ्यार्थियों के दस्तावेज, चैक व परीक्षा के प्रश्नो की प्रति
3. रामकुमारः- 01 लाख रूपये, परीक्षा के प्रश्नो की प्रति
*( अभियोग में कुल गिरफ्तारी:- 05, कुल बरामदगी 41,50,000 /- रूपये।
8 जनवरी को लोकसेवा आयोग द्वारा कराए गए लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक मामले का खुलासा होने और 5 गिरफ्तारी होने के बाद प्रदेश में विपक्ष को बैठे बिठाए एक नया मुद्दा दे दिया है जिसको आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार स्थिति लोकसेवा आयोग कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। जिसके बाद लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस और आप के कार्यकर्ताओं की पुलिस ने सांकेतिक गिरफ्तारी की।
एक दिन पूर्व एसटीएफ द्वारा लोकसेवा आयोग में अति गोपनीय विभाग में कार्यरत कर्मचारी संजीव चतुर्वेदी को उनकी पत्नी सहित 5 लोगो को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार स्थित राज्य लोकसेवा आयोग का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजनीतिक पार्टियों के अलावा भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं भी लोकसेवा आयोग कार्यालय के बाहर विरोध स्वरूप तख्तियां पहुँचे थे।
इस अवसर पर कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा सदन के पटल पर भी पूर्व में ही लोक सेवा आयोग द्वारा बढ़ती जा रही अनियमितताओं को तथ्यों के आधार पर रखा था लेकिन उसके बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और अब यूकेएसएससी पेपर लीक के बाद लोक सेवा आयोग पेपर लीक का जिन्न एक बार फिर सामने आ गया है। उन्होंने मांग की कि यूके एसएससी और लोक सेवा आयोग दोनों की ही सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही लोक सभा आयोग द्वारा निकट भविष्य में कराए जाने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाना चाहिए।
वही इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट का कहना था कि प्रदेश सरकार यूके एसएससी और लोक सेवा आयोग में पकड़ी गई पेपर लीक मामले में लीपापोती कर परीक्षाओं को रद्द करने का काम कर रही है जिससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य आधार में लटक गया है उनका कहना था कि जब तक युवाओं को उनका हक नहीं मिल जाता है तब तक आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखेगी।

