उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर पेपर लीक मामले में STF ने की बड़ी कार्यवाही।

Spread the love

हरिद्वार-– उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही,

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र से तीन संदिग्धों से उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा की गई पूछताछ,

8 जनवरी को हुई पटवारी भर्ती पर एसटीएफ की जांच शुरू,

उत्तराखंड में तीन दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की बात सामने आई है। जिस से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में कनखल थाने में दोपहर तक एफआईआर कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड एसटीएफ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले में लोक सेवा आयोग उत्तराखंड के सभी बड़े जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा 29 दिसंबर 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – psc.uk.gov.in पर जारी किये गए थे। UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *