जोशीमठ भूस्खलन को लेकर प्रधानमंत्री ने ली जानकारी,सभी पहलुओं पर की चर्चा।

जोशीमठ भूस्खलन को लेकर प्रधानमंत्री ने ली जानकारी,सभी पहलुओं पर की चर्चा।
Spread the love

देहरादून– जोशीमठ के घरों में आ रही दरार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर जोशीमठ को लेकर काफी लंबी चर्चा की है ।

उन्होंने सभी पहलुओं पर विचार मंथन करने को कहा है साथ ही प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद देने की बात कही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि किस तरह से विस्थापन हो सकता है किस तरह से लोगों की मदद की जा सकती है।

भूस्खलन को किस तरह से रोका जा सकता है इन तमाम पहलुओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विचार मंथन करने के लिए कहा है साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि हर संभव जोशीमठ के लोगों की मदद की जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *