मुख्यमंत्री धामी का जोशीमठ दौरा,भू-धंसाव प्रभावित जोशीमठ नगर पहुंचे,भू-धंसाव मनोहर बाग सहित विभिन्न वार्डों का लिया जायजा।

मुख्यमंत्री धामी का जोशीमठ दौरा,भू-धंसाव प्रभावित जोशीमठ नगर पहुंचे,भू-धंसाव मनोहर बाग सहित विभिन्न वार्डों का लिया जायजा।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोशीमठ पहुँचे जंहा उन्होंने स्थिति का जायजा लिया उनके साथ उच्च स्तरीय भू वैज्ञानिकों की टीम भी है मौके पर मौजूद थी, उत्तराखंड शासन सहित जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर है मौजूद रहे, सीएम धामी प्रभावितों से मुलाकात की,जंहा प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को  आप बीती सुनाई अपनी समस्या रखी, जंहा आज भी नगर छेत्र के डांडो वार्ड के कई मकानों में दरारें आई जंहा मुख्यमंत्री ने खुद जा कर देखा, जंहा अब नगर पालिका छेत्र जोशीमठ के पूरे 9 वार्ड भू धंसाव के आगोश में है,अबतक 603 मकानों में दरारें हुई है, करीब आधा दर्जन भवनों में आज पड़ी मोटी दरारें, करीब 44 प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न रिलीफ सेंटरों में सुरक्षित भेजा गया है, ये संख्या अब और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है। जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ के नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के अन्तर्गत विगत दिनों से हो रहे भूधसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अधिवासन योग्य नहीं है अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो गये हैं, परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए ₹4000 प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराये मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से अग्रिम के रूप में व ₹1.00 करोड़ (एक करोड मात्र ) स्वीकृत कर जिलाधिकारी चमोली के निवर्तन रखा गया है।

आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समय राज्य को सभी लोगों के मदद की आवश्यकता है सभी लोगों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है ताकि आपदा की इस घड़ी में लोगों को उभारा जा सके जोशीमठ में प्रभावित लोगों को आपदा से राहत दिला सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार अपना काम कर रही है और राज्य सरकार को केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की भी विभिन्न विभागों के साथ बनी हुई टीमें इस आपदा पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह स्वयं भी ग्राउंड जीरो पर जाने का काम कर रहे हैं और प्रभावित लोगों से मिलकर इस आपदा से उबरने का काम करेंगे ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *