संघ लोक सेवा आयोग (IES) में ऑल इंडिया में 9वाँ स्थान प्राप्त करने पर दिव्या थलवाल को मन्त्री गणेश जोशी ने सम्मानित।
मसूरी– मसूरी में एक निजी होटल में प्रताप नगर जनकल्याण समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघ लोक सेवा आयोग (IES) में ऑल इंडिया में 9वाँ स्थान प्राप्त करने पर दिव्या थलवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। मंत्री जोशी ने दिव्या थलवाल को शुभकामनाएं दी उज्वल भविष्य की कमाना की। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रताप नगर की बिटिया दिव्या थलवाल ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऐसे प्रतिभावान युवाओं को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वह अन्य युवा वर्ग को भी प्रेरणा मिल सके। इसके अलावा मंत्री जोशी ने प्रतापनगर वासियों द्वारा मंत्री जोशी के समाने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी रखा । जिसपर मंत्री जोशी ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया । इसके साथ ही मंत्री जोशी ने मसूरी गढ़वाल सभा की समस्या का शीघ्र समाधान को बात कही।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी भी पहुंचे,उन्होंने कहा कि दिव्या ने प्रताप नगर एवम मसूरी का ही नही पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया जिस पर हम सबको गर्व है प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए जिससे उत्साहवर्धन के साथ ही अन्य युवाओं को प्रेरणा मिले इस अवसर पर दिव्या थलवाल ने कहा कि मेरी सफलता में मेरे माता पिता दादी मामा चाचा मौसी संगी साथियों का सहयोग है जिन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया उन्होंने कहा कि ये एक दिन की मेहनत नही समय बद्ध नियोजित ढंग से पढ़ाई से सफलता हासिल की है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रताप नगर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद गीता कुमाईं, अजीत चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

