राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले RPI (A) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, राज्य में संगठन विस्तार और निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले RPI (A) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, राज्य में संगठन विस्तार और निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा।
Spread the love

देहरादून– बीजेपी कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उत्तराखंड प्रदेश की जनता को नई पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) एक नई उम्मीद जगा सकती है। उत्तराखंड क्रांति दल जहां धीरे धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 में मजबूती के साथ प्रदेश में चुनाव लड़ने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी भी जनता के दिल में जगह नहीं बना पाई। ऐसे में अब RPI (A) राज्य में एंट्री कर चुकी है।


महाराष्ट्र में गठित RPI (A) केंद्र में बीजेपी सरकार की सहयोगी पार्टी है। लेकिन वहीं उत्तराखंड प्रदेश में RPI (A) अपने दम पर जनता के बीच जाने का मन बना चुकी है। जिसके लिए पार्टी संगठन ने राज्य में टीम को विस्तार देना शुरू किया है, तो वहीं आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होने लगी है। RPI (A) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह लगातार दिल्ली दौरा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उत्तराखंड के विषयों पर गहन चिंतन और चर्चा कर रहे है। जिससे समय से जनता के बीच जाकर जनहित के मुद्दो को तैयार किया जा सके और फिर सरकार से उन सभी मुद्दो पर जनता की आवाज बनकर जवाब मांगा जा सके।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *