बिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर सियासत गर्म,बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने निकाली जन आक्रोश रैली।
देहरादून– पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर देशभर में सियासत गरमा गई है, दअरसल आज राजधानी देहरादून में बीजेपी ने बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में आक्रोश रैली निकाली है आपको बता दे की बीजेपी महानगर कार्यालय से घंटाघर चौक आक्रोश रैली निकाली गई, इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बिलावल भुट्टो के मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही बिलावल भुट्टो से माफी मांगने की भी अपील की, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भाटी के नेतृत्व में यह आक्रोश रैली निकाली गई, इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की पाकिस्तान अपनी हदे पार कर रहा है, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए, वही बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा की आतंकवाद की जननी पाकिस्तान जो दिवालिया देश है उसके विदेश मंत्री ने अपनी दिवालिया मानसिकता का परिचय दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर जनता के निशाने पर आ गए है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है की बिलावल भुट्टो जैसे लोगो का वो नाम भी नहीं लेना चाहते है। पीएम मोदी लगातार वंशवाद के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है वही भुट्टो परिवार भी इसी की कड़ी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पाकिस्तानी मंत्री के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का कांग्रेस ने भी विरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली का कहना है कि पहले इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान ओर बांग्लादेश के दो टुकड़े किए, जिससे वो आग बबूला है। वहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वो अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे है। जिसकी हम कड़ी निन्दा करते है।

