प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में भारी बढोतरी किये जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना, एम.डी. विद्युत निगम को सौपा ज्ञापन।

प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में भारी बढोतरी किये जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना, एम.डी. विद्युत निगम को सौपा ज्ञापन।
Spread the love

देहरादून– महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिह गोगी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विद्युत दरों में भारी बढोतरी किये जाने के संबंध में आज एम.डी. विद्युत निगम को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले छः वर्ष के अन्तराल में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली तमाम वस्तुओं की कीमतों में लगातार कई गुना बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ती महंगाई ने आमजन का पूरा बजट बिगाड़ कर रख दिया है। कई लोगों को दो जून की रोटी भी ठीक से जुटाना मुश्किल हो रहा है।
डॉ गोगी ने कहा कि इन विपरीत परिस्थितियों में उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लि0 द्वारा बिजली की दरों में एक वर्ष के अन्तराल में तीन बार बढ़ोतरी किये जाने के बावजूद एकबार पुनः बढोतरी का प्रस्ताव भेजा जाना बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में बिजली की दरों में लगातार दो वर्ष के अन्तराल में बढ़ोतरी किया जाना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में मंहगाई हर क्षेत्र में अपने चरम पर है, एक ओर जहां कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य की जनता को बिजली मुफ्त दी जा रही है वहीं राज्य की भाजपा सरकार लोगों की पीडा को दर किनार करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में मंहगाई बढ़ाने का काम कर रही है। राज्य सरकार बिजली के दर को कम करने के बजाय दरों को बढ़ा कर लोगों के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।
डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से पहले ही मीटर चार्ज के रूप में कई वर्षों तक किराया वसूल किया जाता है जबकि विद्युत मीटर की कीमत मात्र कुछ ही समय में पूरी हो जाती है साथ ही जमानत के रूप में कनेक्शन लेते समय मोटी रकम वसूली जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी।
उन्होेेंने कहा महानगर कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि जनहित में बढी हुई विद्युत दरों को शीघ्र वापस लेने, राज्य के किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ ही उपभोक्ताओं को एक श्रेणी में लाया जाय तथा विद्युत सरचार्ज व मीटर किराया समाप्त किया जाए तथा बिजली बिल की प्रस्तावित दरों में वृद्धि को वापस नही ली तो कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतरकर संघर्ष करने का काम करेगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपेंद्र थपली, अनिल नेगी ,पार्षद संगीता गुप्ता ,जितेंद्र तनेजा ,सागर लांबा, रईस ,मुकील अहमद ,जगदीश धीमान ,प्रमोद गुप्ता ,मोहन थापली विवेक राठी ,अभिषेक तिवारी , अवधेश कटेरिया,शुभम सैनी,सलीम अंसारी,रामकुमार थपलियाल,अनूप सक्सेना ,संजय भारती , तरुण चक्रवर्ती, मोहित ग्रोवर पीयूष जोशी ,संजय शर्मा ,सूरज छेत्री फारुख ,मोहन काला ,वीरेंद्र पवार, रामबाबू , रोबिन त्यागी ,आलोक मेहता, मनीष वर्मा ,, लकी राणा, हरेंद्र बेदी, धर्मपाल, अनिल ,कुलदीप नरूला , राहुल तलवार आदि मौजूद थे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *