उत्तराखड़ विधानसभा चुनाव दंगल में उतरी सपा, उत्तराखड़ में तलाश रही है जमीन
उत्तराखंड में भले ही समाजवादी पार्टी का कोई जनाधार ना हो लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में समाज वादी पार्टी भी चुनाव दंगल में कूद रही है, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भले ही समाजवादी पार्टी सत्ता का सुख भोग चुकी हो लेकिन सपा उत्तराखंड में अपने पैर कभी भी जमा नहीं पाई है हालांकि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने दावा किया है कि इस बार उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है, उत्तराखंड में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव रण में ऊतरी सपा पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यटन को उद्योग का दर्जा, इन तमाम मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में जाने की तैयारी कर रही है, पक्ष और विपक्ष की रणनीति और कूटनीति को लेकर जनता के सामने जाएगी, सपा प्रदेश अध्यक्ष को इस बार उम्मीद है कि वह उत्तराखंड की जनता के दिल में अपनी जगह बना सकेंगे समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में अपने कुनबे को भी बढ़ाने का काम कर रही है सत्यनारायण सचान ने कहा उत्तराखंड में पलायन आयोग बनाया है लेकिन इसके बावजूद भी उत्तराखंड से पलायन हो रहा है समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भले ही 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनाने की बात कर रहे हो लेकिन उत्तराखंड की जनता समाजवादी पार्टी को कितना आशीर्वाद देगी यह तो आने वाला समय ही निर्धारित करेगा


