वर्कशॉप में चोरी की घटना का खुलासा कर 01 शातिर चोर चोरी के माल के साथ गिरफ्तार।
देहरादून– रायपुर नीटू सिंह निवासी लाडपुर रायपुर थाना रायपुर देहरादून ने थाने पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे दुकान (वर्कशॉप) से वाहन के पार्ट्स डिस्क पैड चोरी कर ले गया है जिस पर थाना रायपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 539/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मालिनी बामराड़ा के सुपुर्द की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी रायपुर द्वारा टीम का गठन किया गया ।
अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्देश जारी किये गये, जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एव क्षेत्राधिकारी नेहरूकलोनी देहरादून के दिशा-निर्देश मे थाना प्रभारी रायपुर नामजद चोर की तलाश मे टीम गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी- पतारसी करते हुये घटना के आस पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चेक करने के उपरांत अभियुक्त को मय चोरी के माल के साथ रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

