डीएम के निर्देश पर एक्शन में प्रशासन,तीन अवैध क्लीनिक सीज।
उधमसिंह नगर– जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देशन जनपद में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक स्टोर छापेमारी की जा रही है।एसडीएम कौस्तुभ मिश्र एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ एच सी के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर छापेमारी की, प्रशासन द्वारा की जा रही छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों एवं आप पंजीकृत क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर क्षेत्र में चल रहे सभी क्लीनिक ऊपर छापेमारी शुरू कर दी गई है जहां भी आने बताएं पाई जा रही हैं वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक तीन अवैध क्लीनिकों को सीज किया जा चुका है।

